मोबाइल चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; दो मोबाइल बरामद

Listen to this article

दून वैली टाइम्स | देहरादून

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है और पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी तथा अन्य आपराधिक मामलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author