चमोली की बेटी मुन्नी देवी ने बढ़ाया देश का मान, वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले की बेटी मुन्नी देवी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। थाईलैंड में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मुन्नी देवी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

मुन्नी देवी ने 70 किलोग्राम वर्ग की पुल पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 18 देशों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद मुन्नी देवी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

मुन्नी देवी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और प्रदेशवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

About The Author