कर्लीगाड़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, बरसात से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने माननीय कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कर्लीगाड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय जायजा लेना तथा आगामी मानसून एवं बरसात के मौसम को देखते हुए सुरक्षा एवं राहत व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में संभावित जोखिम वाले स्थानों का अवलोकन किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर खनन विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं पेयजल विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संजय राणा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से अधिकारियों को अवगत कराया, जिस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
प्रशासन ने कहा कि बरसात के दौरान जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author