बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा-दान विवाद गरमाया, विधायक लखपत बुटोला सिंह द्वार पर मौन व्रत पर बैठे

Listen to this article

बद्रीनाथ। भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला ने ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर के सिंह द्वार के बाहर मौन व्रत शुरू कर दिया।

विधायक लखपत सिंह बुटोला ने आरोप लगाया कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति> (बीकेटीसी) प्रशासन और राज्य सरकार इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच अथवा एसआईटी से जांच कराई जानी चाहिए।

मौन प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच, दोषियों की पहचान तथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सुबह से जारी इस विरोध प्रदर्शन के बाद अब सभी की निगाहें राज्य सरकार और जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

About The Author