देहरादून में देर रात भीषण अग्निकांड, घटना को लेकर उठे कई सवाल

Listen to this article

देहरादून। राजधानी देहरादून के कुआंवाला क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे एक प्रतिष्ठान में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी तेज थीं, जिसके बाद मौके पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि, घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद इस अग्निकांड को लेकर कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति या विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। यही कारण है कि घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इतनी बड़ी आग लगी थी, तो उसके कारण, नुकसान और संबंधित प्रतिष्ठान के बारे में प्रशासन को स्पष्ट जानकारी साझा करनी चाहिए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किन कारणों से लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ।
दून वैली टाइम्स प्रशासन और संबंधित विभाग से अपील करता है कि मामले की तथ्यात्मक जानकारी सार्वजनिक की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विराम लग सके। पारदर्शिता और समय पर सूचना देना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है तथा आम जनता को भी सही जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *