चारधाम यात्रा में नहीं थम रहा श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला, 29 दिनों में 55 यात्रियों की मौत

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरो शोरों पर चल रही है. चारों धामों के कपाट खुलने के बाद से अभी तक 15,63,672 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं. वहीं, ये आंकड़ा उत्तराखंड में मानसून सीजन शुरू होने से पहले तक करीब 25 लाख तक पहुंचने की संभावना है. जहां एक ओर चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर हृदय गति और स्वास्थ्य खराब होने की वजह से श्रद्धालुओं के मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है. चारधाम यात्रा में 17 मई तक यानी इन 29 दिनों में 55 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है.

दरअसल, देवभूमि की चारधाम यात्रा, 19 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो गई थी. इसके साथ ही 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. ऐसे में चारधाम की यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो गई. चारधाम यात्रा के कपाट खुलने के दौरान खासकर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ देखी गई. वर्तमान समय में चारधाम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 15 लाख 63 हजार 672 पहुंच गया है. हालांकि, इस दौरान मौसम खराब होने और धामों में बारिश-बर्फबारी होने के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ पर कोई असर नहीं पड़ा.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *