हल्द्वानी में तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-स्कॉर्पियो की टक्कर में 3 लोगों की मौत की आशंका

Listen to this article

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौकी अंतर्गत तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। हादसे में घायल लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ), कोतवाल और मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मृतकों की संख्या सहित अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।

Doon Valley Times अपने पाठकों से अपील करता है कि आधिकारिक पुष्टि से पहले किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर विश्वास न करें।

About The Author