टोंस नदी उफान पर, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर, पुलिस ने जारी की चेतावनी

Listen to this article

त्यूनी। जनपद देहरादून के त्यूनी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते टोंस नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है, जिससे प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर हैं।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति नदी या उसके किनारों के पास न जाए। बेवजह नदी की ओर जाने से बचें तथा किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। साथ ही सभी नागरिकों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

प्रशासन लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।

— दून वैली टाइम्स

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *