पानी की किल्लत पर फूटा जनाक्रोश, जल संस्थान कार्यालय के बाहर मटका फोड़कर किया प्रदर्शन

Listen to this article

विकासनगर क्षेत्र में कई महीनों से बनी पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सभासद सबल सेहरावत के नेतृत्व में नागरिकों ने जल संस्थान के एसडीओ कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के बाहर मटका फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने जल संस्थान के अधिकारियों से मांग की कि वे स्वयं क्षेत्र का दौरा कर पेयजल संकट का जायजा लें और समस्या के स्थायी समाधान के साथ वैकल्पिक जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें। लोगों का कहना है कि लंबे समय से पानी की किल्लत के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर पहुंचे एसडीओ जल संस्थान ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान से की जाएगी।

प्रदर्शन में दिनेश दत्ता, रवि महेश्वरी, विक्की शमशाद, अकबर अली, अंकित रोहिल्ला, रोहित रोहिल्ला, विकास, गगन सेठी, अंकुर गर्ग, भानु गुप्ता, कितेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *