हरिद्वार। हरिद्वार के विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के पास एक मकान गिरने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान मलबे में फंसे सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू के दौरान एक ऐसा व्यक्ति भी मिला जो चलने-फिरने में असमर्थ था। उसे स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। समय पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस एवं आपातकालीन सेवाओं को सूचना दें, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
हरिद्वार में मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, फायर सर्विस और पुलिस ने चार लोगों को सुरक्षित निकाला




