34 अधिशासी अधिकारियों के तबादले निरस्त, शहरी विकास विभाग ने जारी किए नए आदेश

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड शासन के शहरी विकास विभाग ने 17 जुलाई 2026 को जारी किए गए 34 अधिशासी अधिकारियों एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। इस संबंध में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के कार्यालय से 25 जुलाई 2026 को सचिव, शहरी विकास विभाग को पत्र जारी किया गया।

जारी आदेश में कहा गया है कि 17 जुलाई 2026 को निर्गत स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाते हैं। साथ ही सचिव, शहरी विकास विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित आदेश तत्काल जारी कर सभी अधिकारियों को इसकी सूचना सुनिश्चित कराई जाए।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इन अधिकारियों के तबादले किए गए थे। अब अचानक स्थानांतरण आदेश निरस्त होने से विभागीय हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि आदेश निरस्त करने के पीछे शासन की ओर से कोई विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

About The Author