16 वर्षीय नाबालिग को शराब पिलाकर वारदात का आरोप, दो आरोपियों पर दुष्कर्म और एक पर साजिश में शामिल होने का आरोप
ऋषिकेश। ऋषिकेश क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, इनमें दो आरोपियों पर नाबालिग से दुष्कर्म करने तथा एक आरोपी पर घटना की साजिश में शामिल होने का आरोप है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के भाई ने 7 जुलाई को तहरीर देकर बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
एसएसआई नवीन जोशी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि गोविंद निवासी ग्राम श्यामनगर, रुड़की और दीपक उर्फ डीपी निवासी ग्राम सुनैहरा, रुड़की ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। वहीं शिवम निवासी इब्राहिमपुर, रुड़की पर नाबालिग को आरोपियों के साथ ले जाने और घटना में साजिश के तहत शामिल होने का आरोप है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई और जांच कर रही है।
