देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र की सॉंग नदी में कथित अवैध खनन को लेकर गत सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भू-तत्व एवं खनन निदेशालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सॉंग नदी में लंबे समय से अवैध खनन जारी है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है और स्थानीय लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर खनन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि अवैध खनन पर जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
रायपुर की सॉंग नदी में अवैध खनन के विरोध में कांग्रेस का भू-तत्व एवं खनन निदेशालय पर जोरदार प्रदर्शन



