गुप्तकाशी में शराब तस्करी को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस संरक्षण के लगाए आरोप; वीडियो वायरल

Listen to this article

रुद्रप्रयाग, 10 जुलाई। जनपद रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी क्षेत्र के तालजमाण गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्थानीय ग्रामीण गांव में कथित शराब तस्करी को लेकर नाराजगी जताते हुए पुलिस पर संरक्षण देने के आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में ग्रामीणों का दावा है कि गांव में शराब की तस्करी के कारण सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कथित रूप से बैग में रखी शराब की बोतलों को बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया और नष्ट कर दिया। घटना के दौरान लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
हालांकि, Doon Valley Times इस वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से पूरे मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *