देहरादून | 27 जुलाई
देहरादून के नंदा की चौकी क्षेत्र में सड़क पर मारपीट और हुड़दंग मचाने वाले चार युवकों को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, दो पक्षों के वाहनों की टक्कर के बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वादी लक्ष्मण सिंह निवासी नखतपुर, कोटड़ा संतूर की तहरीर पर कोतवाली प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
- निशांत पुत्र रवीश कुमार, निवासी पुरानी मिठ्ठी बेरी, प्रेमनगर
- वंश कुमार पुत्र रवि कुमार, निवासी केहरी गांव, प्रेमनगर
- नीरज वर्मा पुत्र रतन सिंह, निवासी ओल्ड मिठ्ठी बेरी, प्रेमनगर
- हर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी पुरानी मिठ्ठी बेरी, प्रेमनगर
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वाहनों की टक्कर के बाद हुए विवाद के चलते उनके बीच मारपीट हुई थी।




